महिला के पेट से 6.5 किलो की निकली ऐसी चीज, खुद डॉक्टर भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला मरीज के पेट से साढ़े छह किग्रा की ऐसी चीज निकली जिससे डॉक्टर खुद हैरान हो गए। मामला हिमाचल कं मंडी जिले का है।
जोनल अस्पताल मंडी में एक महिला मरीज के पेट से साढ़े छह किग्रा की रसौली निकाली है। अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. कपिल ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला मरीज धनेश्वरी देवी (35) पत्नी भाग सिंह निवासी पंडोह के पेट से साढ़े छह किग्रा की रसौली निकाली गई है। डॉक्टर कपिल ने डेढ़ घंटे में इस ऑपरेशन को किया।
उन्होंने कहा कि मरीज महिला की बच्चेदानी में रसौली थी। जिसे ऑपरेशन के बाद निकाला गया है। यह ऑपरेशन वीरवार देर शाम किया गया है। ऑपरेशन के बाद महिला का स्वास्थ्य स्थिर है।