{"_id":"60dd62a860204770b32953df","slug":"himachal-manali-news-tourist-raise-slogans-in-support-of-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में लगाए किसान एकता जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने हिरासत में लिए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में लगाए किसान एकता जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने हिरासत में लिए पर्यटक
Thu, 01 Jul 2021 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:50 PM IST
सार
नारेबाजी की भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ पर्यटक मौके से भाग गए, लेकिन जो पर्यटक पुलिस के हत्थे चढ़े, उन्हें मनाली थाना ले जाया गया।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के पक्ष में नारेबाजी करते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर फिर पर्यटकों ने किसान आंदोलन के पक्ष में नारेबाजी की। घटना बुधवार रात की है, जब गर्मी के मौसम से राहत पाने के लिए पूरा माल रोड सैलानियों से भरा था। इस दौरान अचानक मनाली मालरोड पर पंजाब और हरियाणा से आए 10 से 12 पर्यटकों ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान एकता जिंदाबाद और मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। नारेबाजी की भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर कुछ पर्यटक मौके से भाग गए, लेकिन जो पर्यटक पुलिस के हत्थे चढ़े, उन्हें मनाली थाना ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व भी पंजाब से आए पर्यटकों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते नारेबाजी की थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट 114 और 115 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन