फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: Major accident averted in Bakhli khad Pandoh, Bolero overturned, all passengers safe

Himachal: बाखली में अनियंत्रित होकर बीच खड्ड में पलट गई बोलेरो, ऐसे बची यात्रियों की जान, देखें वीडियो

Sat, 08 Nov 2025 10:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह(मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह(मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 10:44 AM IST
सार

 मंडी जिले में कशोड से पंडोह की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी शनिवार को बाखली खड्ड में बने वैकल्पिक मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
himachal: Major accident averted in Bakhli khad Pandoh, Bolero overturned, all passengers safe
बाखली में अनियंत्रित होकर बीच खड्ड में पलट गई बोलेरो - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कशोड से पंडोह की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी शनिवार को बाखली खड्ड में बने वैकल्पिक मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बोलेरो पानी के कलवर्ट के ऊपर से गुजर रही थी, तभी अचानक पानी का स्तर करीब तीन फीट तक बढ़ गया। फिसलन और तेज बहाव के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो पलट गई।  

विज्ञापन

गनीमत रही कि ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाखली गांव के ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और सहयोग से यह वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था। लेकिन लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण यह रास्ता अब काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मार्ग के चलते वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाखली खड्ड पर जल्द स्थायी पुल का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। आज तो एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed