{"_id":"63134269f0cf7d426453296f","slug":"himachal-mahila-morcha-maha-sammelan-in-dhalpur-indhu-goswami","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: ढालपुर में महिला मोर्चा का महासम्मेलन, इंदु गोस्वामी बोलीं- जिस ओर जनानी, उसी ओर चलेगा जमाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: ढालपुर में महिला मोर्चा का महासम्मेलन, इंदु गोस्वामी बोलीं- जिस ओर जनानी, उसी ओर चलेगा जमाना
Sat, 03 Sep 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्ल
संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्ल
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:19 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने ढालपुर में हुए कुल्लू विस के महिला मोर्चा के महासम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि अब जिस ओर जनानी चलेगी, उस तरफ जमाना चलेगा। महिलाओं की भूमिका बदल गई है।
विज्ञापन
ढालपुर में महिला मोर्चा के महासम्मेलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में नारी शक्ति का भी रिवाज बदल गया है। पंच से लेकर राष्ट्रपति के पद पर नारी शक्ति है। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर से लेकर रक्षा मंत्री तक महिला है। यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने ढालपुर में हुए कुल्लू विस के महिला मोर्चा के महासम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि अब जिस ओर जनानी चलेगी, उस तरफ जमाना चलेगा। महिलाओं की भूमिका बदल गई है। महिलाएं परिवार के साथ समाज और देश की सेवा कर रही हैं। महिलाएं निर्णय ले सकती हैं। नेतृत्व भी कर सकती हैं। यह सब बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि देश के सात में से आठ राज्यों में महिला राज्यपाल हैं। कहा कि प्रदेश के विस चुनावों के लिए कांग्रेस दस और आम आदमी पार्टी चार गारंटी लेकर आई है। देश में 50 से भी अधिक समय तक कांग्रेस ने राज किया है। जो गारंटी अब दे रही है, वह पहले क्यों नहीं दी गई। कांग्रेस के समय विदेशों में पहले प्रधानमंत्री पीछे बैठता था और अब पीएम मोदी सबसे आगे बैठते हैं। दुनिया भी भारत की ओर देख रही है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर देश चलाया है। उन्होंने महिलाओं से विधानसभा चुनाव के लिए हर बूथ में जाकर केंद्र और प्रदेश की जनहित की योजनाएं बताने का आह्वान किया। कहा कि महिला शक्ति मिशन रिपीट में जुट जाए। कहा कि प्रदेश में 35 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिन्हें सरकार कई तरह के लाभ दे रही है।
विज्ञापन
शिव का अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी : रश्मि
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सूबे की महिलाएं रिवाज बदलेंगी। इसकी शुरुआत कुल्लू के ढालपुर से शुरू हो गई है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के महासम्मेलन मेें उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो नारी का सम्मान करती है। इस दौरान उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिव का अवतार बताया। कहा कि पीएम मोदी शिव अवतार की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। विस चुनावों में कुल्लू विधानसभा सहित अन्य सीटों में जहां भी भाजपा से महिला को टिकट मिलेगा, उसे जिताने के लिए महिला शक्ति को हर घर में दस्तक देनी है। इस पहले प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मांचली ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हर मंच पर नारी का अपमान करती आई है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं का अपमान किया है।