फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal lost great personality and skilled administrator: Virbhadra

अश्वनी कुमार के निधन पर वीरभद्र बोले- प्रदेश ने खोया महान व्यक्तित्व और कुशल प्रशासक

Fri, 09 Oct 2020 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal lost great personality and skilled administrator: Virbhadra
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मणिपुर, नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक महान व्यक्तित्व और कुशल प्रशासक खो दिया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहते अश्विनी कुमार ने पुलिस सुधारों के जो कार्य किए उसके लिय उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन


सरल स्वभाव और कुशल प्रशासक के चलते सरकारी सेवानिवृत्ति के बाद भारत सरकार ने उन्हें मणिपुर, नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अश्वनी कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के महासचिव हरिचंद गुप्ता ने कहा कि इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्वनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका बुधवार को शिमला के ब्रॉकहास्ट स्थित अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। अश्वनी ने नगालैंड के राज्यपाल और सीबीआई के निदेशक के पद भी अपनी सेवाएं दीं।

राज्यपाल ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अश्वनी कुमार ने पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिसके लिए प्रदेश के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। जयराम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed