फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal lokhit party leaders planning to join AAP

भाजपा में विलय से नाराज हिलोपा का खेमा थामेगा आप का हाथ

Fri, 30 Sep 2016 12:35 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Sep 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal lokhit party leaders planning to join AAP

कुल्लू से विधायक महेश्वर सिंह के भाजपा में शामिल होने से नाराज हिलोपा का दूसरा खेमा आम आदमी पार्टी का हाथ थामने जा रहा है। महेश्वर सिंह के भाजपा में जाने के बाद गठित हिलोपा की नई कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत पार्टी के एक दर्जन अन्य पदाधिकारियों के साथ दो अक्तूबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। शिमला के कसुम्पटी स्थित पार्टी मुख्यालय में हिलोपा के दूसरे खेमे के विलय का कार्यक्रम होगा। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में इन्हें आधिकारिक तौर पर आप में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल लोकहित पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय होने से प्रदेश में एक बार फिर तीसरा मोर्चा खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल की राजनीति में तीसरे मोर्चे को अस्तित्व में लाने के प्रयास अभी तक फेेल ही हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस ही हर बार बड़े दलों के रूप में उभरे हैं। जब भी तीसरा मोर्चा बनाने की पहल हुई तो उसे मुख्यधारा के इन दोनों दलों से रूठे या असंतुष्ट नेताओं ने ही किया। तीसरे विकल्प का प्रभावशाली दखल केवल एक बार ही साल 1998 में पंडित सुखराम की हिमाचल विकास कांग्रेस के सहयोग से बनी भाजपा सरकार में ही देखा गया।
विज्ञापन


तीसरे विकल्प के तौर पर जनता दल ने भी 1990 में 11 सीटें जीती थी, पर उस समय भाजपा 46 सीटें जीतकर बहुमत में थी। कांग्रेस को तब 9 सीटों पर ही जीत मिली थी। उधर, देश की राजनीति में तेजी से अपने लिए जगह बना रही आम आदमी पार्टी की हिमाचल में सक्रियता बढ़ने में एक बार फिर तीसरा मजबूत विकल्प बनाने की तैयारी शुरू हुई है। पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत पहले ही भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अब अन्य नेताओं के आने से पार्टी का दायरा प्रदेश में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप में जाने की पहले से थी तैयारी
महेश्वर सिंह के भाजपा में जाने से पूर्व ही हिलोपा का आम आदमी में विलय करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस पर अमल करने से पूर्व ही महेश्वर सिंह, श्यामा शर्मा और गौरव शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। अब दो अक्तूबर को हिलोपा का आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में विलय किया जाएगा। भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से तंग जनता को तीसरी राजनीतिक पार्टी का मजबूत विकल्प दिया जाएगा। -सुभाष शर्मा


संजय सिंह की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

हिलोपा के आप में विलय में पूरी तैयारी हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में दो अक्तूबर को शिमला में विलय का कार्यक्रम होगा। हिमाचल में आम आदमी पार्टी दिनों दिन मजबूत हो रही है। पार्टी की सदस्यता भी लगातार बढ़ रही है। भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से प्रदेश की जनता तंग है। -किशोर झा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed