फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal local potato rate decreased and farmer in tension

लोकल आलू धड़ाम, इतने रुपये किलो मिल रहे दाम

Sun, 02 Dec 2018 10:19 AM IST
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 02 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
himachal local potato rate decreased and farmer in tension

पंजाब और बाहरी राज्यों के आलू की वजह से स्थानीय किसानों को फसल के अच्छे दाम नहीं मिल रहे। कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने बिना पटाई किए खेतों पर हल चलाने की चेतावनी दी है। सीजन की शुरुआत में 3300 रुपये प्रति क्विंटल का दाम अब 500 रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन


20 रुपये की बोरी और 15 रुपये भराई-ढुलाई का खर्च भी किसानों को उठाना पड़ रहा है। लागत मूल्य भी न निकल पाने की वजह से किसानों ने खड़ी फसल पर हल चलाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


अकेले ऊना जिले में करीब 2400 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू बीजा जाता है। स्थानीय किसानों कुलदीप कुमार और सुनील जसवाल ने बताया कि गेहूं और मक्की की फसल की तरह आलू का भी समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सैकड़ों टन आलू के कारण ही उचित भाव नहीं मिल पा रहा है। आलू का बीज, खाद, कामगारों की दिहाड़ी के लिए बैंकों व लोगों से कर्ज लिया है। लेकिन अच्छे दाम न मिलने से किसान कर्ज के बोझ तले दबने लगे हैं।   

बरसों बाद हुई है अच्छी फसल

himachal local potato rate decreased and farmer in tension

आलू की खेती का वर्तमान सीजन उपज के लिहाज से कई वर्षों के मुकाबले बेहतर रहा है। आलू बीजने के तुरंत बाद बेमौसम बारिश से बीज खराब हो गया था। किसानों को दोबारा बीज लगाना पड़ा जिससे दोहरा खर्च हुआ।

हालांकि, बाद में सिंचाई योग्य पानी मिलने से पैदावार अच्छी हुई है। किसानों का कहना है कि जब पैदावार अच्छी हुई तो दाम बेहद कम हो गए हैं। इससे उनकी मेहनत और नफे की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

आलू की फसल को मंडी लेकर जाएं किसान
कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेश कपूर ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी आलू की फसल को कम दामों पर व्यापारियों को न दें। किसान सुबह के समय मंडी में पैदावार लेकर आएं और मंडी में कृषि विभाग के मार्केटिंग सदस्य से मिलकर अपनी पैदावार का सौदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed