फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Land Ceiling Act 1972 will be amended, daughter will be counted as separate unit

Himachal Budget: हिमाचल लैंड सीलिंग एक्ट 1972 में होगा संशोधन, बेटी अलग इकाई गिनेंगे

Fri, 17 Mar 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

लैंड सीलिंग एक्ट 1972 में संशोधन होगा और बेटी अलग इकाई गिनेंगे। एक्ट में संशोधन करके अब बेटों की तरह बेटी को भी अलग इकाई गिना जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Land Ceiling Act 1972 will be amended, daughter will be counted as separate unit
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल लैंड सीलिंग एक्ट 1972 में संशोधन होगा और बेटी अलग इकाई गिनेंगे। एक्ट में संशोधन करके अब बेटों की तरह बेटी को भी अलग इकाई गिना जाएगा। अभी तक परिवार में सिर्फ बेटे को अलग इकाई गिना जाता रहा है। इस तरह से लड़कियां अपने अधिकार से वंचित रहती थीं। राजस्व विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण के कार्य को 175 उप रजिस्ट्रार कार्यालयों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पूरे प्रदेश में होगी। हमीरपुर में स्वामित्व योजना की सफलता के बाद सरकार अन्य सभी जिलों में यह कार्य करने का लक्ष्य रखा है। हिमाचल प्रदेश भू कोड और भू-अभिलेख मैनुअल का संशोधन होगा। 30 साल पुराने इन नियमों का संशोधन और सरलीकरण जरूरी हो गया है। नियमों में संशोधन से म्यूटेशन और डिमार्केशन को समयबद्ध किया जा सकेगा।

विज्ञापन


भूकंप लैब एवं डाटा एनालिसिस सेंटर होगी स्थापित
आपदा मित्र योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 2024 तक हिमाचल हिमाचल प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन, और भूकंप की आशंका वाले नौ संवेदनशील जिलों में 1500 सामुदायिक स्वयं सहायकों को प्रशिक्षित करेंगे। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में मौसम की जानकारी के लिए डॉप्लर रडार स्थापित होंगे। कांगड़ा या हमीरपुर क्षेत्र में भूकंप लैब एवं डाटा एनालिसिस सेंटर स्थापित होगा। फ्रांस विकास बैंक के माध्यम से 800 करोड़ रुपये के आपदा खतरा कम करने और तैयारी के लिए प्रोजेक्ट स्वीकृति दिलाने में गति लाई जाएगी।
विज्ञापन


देश और प्रदेश के प्रमुख शहरों में हर साल होगा हिमाचल उत्सव
 देश और प्रदेश के प्रमुख शहरों में हर साल हिमाचल उत्सव होगा। इसके माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और कला का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा शिमला के बैंटनी कैसल को जल्द पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। बैंटनी कैसल में सैलानियों के मनोरंजन के लिए वर्चुअल और डिजिटल संग्रहालय की स्थापना होगी। पार्क के साथ मानव संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed