{"_id":"599ad39c4f1c1bd74a8b4656","slug":"himachal-lahaul-spiti-steel-truss-bridge-over-chenab-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब नदी पर यहां बना हिमाचल का सबसे लंबा ट्रस ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब नदी पर यहां बना हिमाचल का सबसे लंबा ट्रस ब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनाब नदी पर हिमाचल का सबसे लंबा लोबर स्टील ट्रस ब्रिज बनने से घाटी में धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा। लोबर ब्रिज बनने से अब हिंदू और बौद्ध श्रद्धालु त्रिलोकनाथ और माता मृकुला के दर्शन कर पाएंगे। पहले श्रद्धालुओं को त्रिलोकनाथ जाने के लिए अतिरिक्त 14 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन
ब्रिज बनने के बाद अब वे त्रिलोकनाथ धाम से सीधे उदयपुर स्थित माता मृकुला देवी के दर्शन को जा सकेंगे। उदयपुर और त्रिलोकनाथ को वामतट होकर सड़क मार्ग से सीधे जोड़ने के लिए लोनिवि चिनाब डिवीजन ने चिनाब की धारा पर 6 करोड़ 88 लाख रुपये से लोबर ब्रिज का निर्माण किया है। इसे दो दिन पहले ही जनता को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
पुल बनने से घाटी के बेरोजगार युवाओं में पर्यटन के जरिये रोजगार मिलने की आस जगी है। त्रिलोकनाथ से लेकर उदयपुर तक चिनाब नदी के वामतट पर कई ऐसे रमणीक स्थल हैं, जहां युवा साहसिक और धार्मिक पर्यटन के जरिये रोजगार पा सकते हैं। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि इस पुल का शिलान्यास साल 2007 में हुआ है।
विज्ञापन
पिछले दो साल में पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 20 अगस्त को इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है। सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल का सबसे लंबा स्टील ट्रस ब्रिज है। 85 मीटर लंबे पुल के निर्माण में करीब 250 टन इस्पात का प्रयोग हुआ है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि नाबार्ड के तहत पुल के लिए बजट मुहैया कराया गया है।
पुल बनने से अब त्रिलोकनाथ और माता मृकुला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। स्थानीय युवक राजेश बाबा, हरी सिंह, प्रेम, राकेश, रोशन, देवी सिंह, कर्मा, बीर सिंह ने बताया कि चिनाब के वामतट पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। उन्हें टूरिज्म के माध्यम से रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।