{"_id":"6134d84c8ebc3ef2c0712aad","slug":"himachal-kullu-news-pm-narendra-modi-will-talk-to-asha-worker-nirma-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: पीएम मोदी से बात करेंगी मलाणा गांव की निरमा देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: पीएम मोदी से बात करेंगी मलाणा गांव की निरमा देवी
Mon, 06 Sep 2021 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:13 AM IST
सार
जिले के सबसे पुराने लोकतंत्र मलाणा की आशा वर्कर निरमा देवी पीएम से संवाद करेंगी। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शाशुर गोंपा के लामा नवांग उपासक से भी पीएम मोदी संवाद करेंगे।
विज्ञापन
आशा वर्कर निरमा देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करेंगे। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम छह सितंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। कुल्लू जिले में आठ जगह एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। जिले के सबसे पुराने लोकतंत्र मलाणा की आशा वर्कर निरमा देवी पीएम से संवाद करेंगी। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शाशुर गोंपा के लामा नवांग उपासक से भी पीएम मोदी संवाद करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में लाइव कार्यक्रम अटल सदन, सीरॉक होटल हाथीथान, एचपीएसईबीएल हॉल शाड़ाबाई, आंबेडकर भवन बंजार, कटराईं, पर्वतारोहण संस्थान मनाली तथा आनी के मेला ग्राउंड और निरमंड के रामलीला मैदान में लोग पीएम मोदी का संवाद कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी रूम में भी लाइव प्रसारण होगा। इसमें कोरोना काल में चयनित स्वास्थ्य कर्मी भाग लेंगे। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के अलावा उदयपुर और काजा में भी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।