{"_id":"62d6b05bcaf26e4d8e45334e","slug":"himachal-kullu-news-nigeria-under-trial-prisoner-death-in-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: नाइजीरिया के व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में मौत, तबीयत खराब होने पर शिमला किया था रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: नाइजीरिया के व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में मौत, तबीयत खराब होने पर शिमला किया था रेफर
Tue, 19 Jul 2022 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:54 PM IST
सार
इजुचुकवु एनडीपीएस एक्ट के तहत 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में था। सोमवार सुबह इजुचुकवु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोकीन के साथ पकड़े गए नाइजीरिया के व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई है। भुंतर पुलिस ने पिछले हफ्ते इजुचुकवु (38) को पकड़ा था। इजुचुकवु नई दिल्ली में रह रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत वह 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह इजुचुकवु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में नेरचौक के पास इजुचुकवु की तबीयत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने इजुचुकवु को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना दिल्ली में नाइजीरिया दूतावास को दे दी है। इस घटना की जांच मजिस्ट्रेट की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन