{"_id":"652f6d0aa2742cb8e9092945","slug":"himachal-kullu-news-bear-attacks-woman-in-seobag-village-kullu-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, हाथ में आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, हाथ में आई चोटें
Wed, 18 Oct 2023 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खराहल/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, खराहल/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:12 PM IST
सार
सुभद्रा देवी अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सेउबाग क्षेत्र के चचोगा में मंगलवार शाम एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में चोटें आईं। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। भालू के हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब 6 बजे सुभद्रा देवी (46) पत्नी चेत राम निवासी चचोगा, जिला कुल्लू अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि भोजन की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। इस संबंध में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन