फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kullu fire news: houses gutted in fire in bajaura kullu himachal pradesh

कुल्लू: बजौरा में 100 साल पुराने मकान के पांच कमरे जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

Wed, 30 Jun 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि बजौरा में ढाई मंजिला मकान में आग लगने से 25 लाख का नुकसान हुआ है जबकि आग से 70 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

विज्ञापन
himachal kullu fire news: houses gutted in fire in bajaura kullu himachal pradesh
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू के बजौरा के पास एक ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा है। लकड़ी के इस मकान के 11 में से पांच कमरे जलकर राख हो गए। मंगलवार रात करीब ढाई बजे लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। 100 साल पुराने इस पुश्तैनी घर के जलने से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भरत वैद्य निवासी बजौरा, तहसील भुंतर, कुल्लू अपनी पत्नी रैना वैद्य के साथ मंगलवार रात इसी मकान की दूसरी मंजिल एक कमरे में सोये थे। इस दौरान रात करीब ढाई बजे उन्हें कुछ जलने की बदबू आई। कमरे से बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि साथ वाले कमरे में आग लग गई है। इसके बाद वे दोनों अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। आग की सूचना दमकल विभाग को दी। घर की रसोई में तीन सिलिंडर भी रखे हुए थे।
विज्ञापन


जिनमें दो ब्लास्ट हो गए। इससे आग काफी अधिक भड़क गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मकान से उठ रही लपटों को शांत किया गया। हालांकि आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत करते हुए मकान की निचली मंजिल को बचा लिया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने भी घटनास्थल का मौका किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि बजौरा में ढाई मंजिला मकान में आग लगने से 25 लाख का नुकसान हुआ है जबकि आग से 70 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि आग की इस घटना में किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed