फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Keylong mercury fall down minus seven degrees, lakes frozen

हिमाचल: केलांग का पारा माइनस सात डिग्री पहुंचा, जम गईं झीलें

Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Keylong mercury fall down minus seven degrees, lakes frozen
लाहौल घाटी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की चोटियों में तीन दिन तक भारी बर्फबारी के बाद लाहौल के मुख्यालय केलांग का पारा पहली बार माइनस सात डिग्री तक लुढ़क गया है। इसके अलावा चोटियों पर पारा माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया है। जनजातीय जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


चोटियों की तलहटी में बनी सूरजताल, चंद्रताल समेत अन्य झीलों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। बर्फबारी के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल पाइप जाम हो गए हैं। नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही है। रविवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन


बर्फबारी से बंद अधिकतर मार्ग बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि मनाली-लेह हाईवे अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर से फिर बिगड़ेगा मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 13 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 14 नवंबर से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 16 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 

कहां कितना न्यूनतम पारा 
केलांग         -6.9
कल्पा            1.7
मनाली            2.6
चंबा              7.6
कुफरी            7.7
शिमला          8.7
डलहौजी        9.6
धर्मशाला       11.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed