फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kangra Cheating Woman Caught And Exposed By Husband

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई विवाहिता, पति ने दे डाली इतनी बड़ी कुर्बानी

Mon, 20 Nov 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 20 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal Kangra Cheating Woman Caught And Exposed By Husband

फिल्मी लगने वाली ये कहानी हकीकत है। शादी के पांच महीने बाद मायके आई विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया। ससुराल, मायके और प्रेमी पक्ष के लोगों ने जब इस मामले पर माथापच्ची करने के बाद कोई फैसला लेना चाहा तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर पति ने भी पत्नी को प्रेमी के साथ जाने देने को अपनी हामी भर दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के एक गांव की लड़की से जुड़ा है जिसकी शादी दूसरे गांव में हुई थी।

विज्ञापन

घर में नहीं था कोई और फिर..

Himachal Kangra Cheating Woman Caught And Exposed By Husband

लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन शादी के पांच महीने बाद तक यह बात दबी रही। लेकिन पांच महीने के बाद जब विवाहिता अपने मायके आई तो घर के बाकी सदस्यों की गैर मौजूदगी में उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया।

बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने गांव में किसी जगह बाइक खड़ी कर दी तो लड़की के घर की ऊपरी मंजिल में बने एक कमरे में रहने लगा। तीन दिन तक गांव में खड़ी लावारिस बाइक पर शक गहराया तो गांव के युवकों ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी।

विवाहिता बोली प्रेमी के साथ रहूंगी

Himachal Kangra Cheating Woman Caught And Exposed By Husband

आखिरकार ग्रामीणों ने लड़की के घर में रह रहे प्रेमी को पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय पंचायत और पुलिस के हस्तक्षेप से ससुराल, मायके वाले और प्रेमी लड़के के घर वालों को बुलाकर लंबी माथापच्ची की गई।

इसके बावजूद लड़की ने ससुराल जाने से मना करते हुए प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई। लड़की की जिद ने सभी को हैरान कर दिया। आखिरकार पति ने ही आगे बढ़कर पत्नी का हाथ प्रेमी को थमाने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed