फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Jairam Thakur says lottery operations will be stopped as soon as the BJP govt is formed

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- भाजपा सरकार बनते ही बंद होगी लॉटरी, जिम्मेवार लोगों के खिलाफ होगी जांच

Thu, 27 Aug 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 06:37 PM IST
सार

 जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉटरी व्यवस्था को देवभूमि की संस्कृति के विपरीत बताते हुए कहा कि इसके दुष्परिणामों को नजरअंदाज कर सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की राह पर धकेलने वाला फैसला लिया है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर लॉटरी व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाएगा और इसे शुरू करने के पीछे जिम्मेदार लोगों की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Himachal: Jairam Thakur says lottery operations will be stopped as soon as the BJP govt is formed
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लॉटरी व्यवस्था को देवभूमि की संस्कृति के विपरीत बताते हुए कहा कि इसके दुष्परिणामों को नजरअंदाज कर सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की राह पर धकेलने वाला फैसला लिया है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर लॉटरी व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाएगा और इसे शुरू करने के पीछे जिम्मेदार लोगों की जांच करवाई जाएगी। गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश में लॉटरी व्यवस्था बंद की गई थी, उस समय भाजपा की सरकार थी। उन्होंने कहा कि लॉटरी के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हुए।

विज्ञापन


लोगों के घर बिके, जमीनें गिरवी रखनी पड़ीं और यहां तक कि जेवर बेचने की नौबत आई। उनके अनुसार, एक बार इसकी आदत लगने के बाद इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने लॉटरी की तुलना नशे से करते हुए कहा कि यह भी एक तरह की लत है। जिस प्रकार चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों ने युवाओं और परिवारों को बर्बाद किया है, उसी तरह लॉटरी भी आर्थिक और सामाजिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति भले सुधरे, लेकिन अधिकांश परिवारों को नुकसान उठाना पड़ता है। 

विज्ञापन

प्रदेश का सबसे बड़ा संकट चिट्टे और अन्य घातक नशों का: जयराम
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश का सबसे बड़ा संकट चिट्टे और अन्य घातक नशों का है। हजारों परिवार नशे की वजह से प्रभावित हो चुके हैं और युवा पीढ़ी इसका गंभीर खामियाजा भुगत रही है। ऐसे समय में सरकार का पूरा ध्यान नशे के खात्मे पर होना चाहिए, न कि लॉटरी जैसे सिस्टम को दोबारा शुरू करने पर। उन्होंने कहा कि सरकार को इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए। लॉटरी शुरू करने से प्रदेश का भला होने के बजाय नुकसान होने की आशंका है। नेता विपक्ष ने लॉटरी व्यवस्था शुरू करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे जबरदस्ती लागू करने और शुरू करवाने के पीछे प्रदेश हित के बजाय निजी हित साधने की मंशा दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस कंपनी को यह काम दिया जा रहा है, उसके पीछे मुख्यमंत्री की मित्र मंडली काम कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच भाजपा सरकार बनने के बाद करवाई जाएगी।

शिमला महिला मंडल की बहनों ने बांधी राखी
 शिमला महिला मोर्चा की बहनों ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राखी बांधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस स्नेह और आत्मीयता के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

5 लाख नौकरियों का वादा, अब हाथ में लॉटरी टिकट थमाने की तैयारी : अनुराग
प्रदेश में प्रस्तावित लॉटरी टेंडर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक कदम बताते हुए कहा कि सरकार रोजगार के अवसर देने के बजाय युवाओं को आसान पैसे और जुए की प्रवृत्ति की ओर आकर्षित करने वाली व्यवस्था लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया को दिए बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल के युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। युवाओं को रोजगार, निवेश और सुरक्षित भविष्य की जरूरत है, लेकिन सरकार की प्राथमिकताएं इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के बजाय युवाओं के हाथ में लॉटरी का टिकट थमाना प्रदेश के भविष्य के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। कांग्रेस सरकार को अब उन वादों का हिसाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि पांच लाख नौकरियों का वादा पूरा करने की दिशा में क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में लॉटरी को लेकर पहले भी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर व्यापक सहमति रही है। तत्कालीन धूमल और वीरभद्र सरकारों ने भी ऐसी व्यवस्था को आगे नहीं बढ़ने दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अलग-अलग विचारधाराओं की सरकारें सामाजिक हितों को प्राथमिकता देती रही हैं, तो वर्तमान सुक्खू सरकार लॉटरी व्यवस्था को फिर से लाने की कोशिश क्यों कर रही है।

सीएम सुक्खू बोले - लॉटरी व्यवस्था पर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास न करें
 प्रदेश में लॉटरी को लेकर विपक्ष और विभिन्न हलकों से उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि लॉटरी पूरी तरह भाग्य पर आधारित खेल है और किसी भी नागरिक पर इसे खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित और कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए ही आगे के कदम तय करेगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लॉटरी व्यवस्था पर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोहराया कि लॉटरी में भाग लेना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। शासन या प्रशासन की ओर से किसी भी वर्ग पर इसे खरीदने का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दबाव नहीं बनाया जा रहा है। नागरिक अपनी समझ और इच्छा के अनुसार ही इसमें शामिल होने का निर्णय ले सकते हैं। लॉटरी से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और पारदर्शिता के दायरे में ही रखा जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed