फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Jairam Thakur said Vikramaditya Singh is very enthusiastic but will lose consciousness

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले-विक्रमादित्य सिंह ज्यादा जोश में है लेकिन होश खो देंगे

Sat, 27 Apr 2024 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को कहा कि आज कल वे ज्यादा जोश में दिख रहे हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। वे किन जल्द वे अपना होश खो देंगे।

विज्ञापन
Himachal: Jairam Thakur said Vikramaditya Singh is very enthusiastic but will lose consciousness
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में जिस तरह से मौसम बदला है इस प्रकार पूरे प्रदेश में भी लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। जब पूरा देश मान चुका है कि इस बार भी केंद्र में मोदी ही आएंगे तो हिमाचल के मंत्री वहां पर क्या करेंगे। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में झाकड़ी में भाजपा मंडल रामपुर के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में कही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को कहा कि आज कल वे ज्यादा जोश में दिख रहे हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


वे किन जल्द वे अपना होश खो देंगे। विक्रमादित्य सिंह कह रहे हैं कि जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकार में आप लोक निर्माण मंत्री हैं फिर भी रामपुर उपमंडल के ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग के सब डिजिवन कार्यालय को डिनोटिफाई होने से क्यों नहीं रोका गया। इसके अलावा रामपुर में कई संस्थानों को बंद करने में कैबिनेट की बैठक में आपने डिनोटिफाई करने में प्रदेश सरकार साथ दिया है अब रामपुर की जनता से किसी मुंह से वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार ने ही शिंगला का संस्कृत कालेज बंद करवा दिया। इस मौके पर मंडी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रणौत, जिला महासू अध्यक्ष अरुण फालटा, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामपुर विधानसभा क्षेत्र कौल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू भूले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार : बिंदल
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू भाजपा को कोसते हुए भूल गए हैं कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है न कि भाजपा की। शिमला में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की बौखलाहट और उसकी परेशानी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता जगह-जगह जनसभाओं में भाजपा को सुबह और शाम गाली देने में ही पूरा समय व्यतीत करते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आज तक एक भी विकास का कार्य किए बगैर 16 माह में 20 हजार करोड़ रुपये का कर्जा ले लिया गया है। एक भी व्यक्ति को इन डेढ़ साल में रोजगार नहीं दिया गया है। एक भी नया कार्य शुरू नहीं हुआ है। कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं खोला गया और कोई शिक्षण संस्थान नहीं खुला। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। डेढ़ साल के कार्यकाल में चंबा से ऊना तक प्रदेश का ऐसा कोना नहीं है, जहां महिलाओें के साथ अपराध, दिन-दहाडे़ लूट-खसूट की घटनाएं और गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला में बालिका के साथ कुकर्म, प्रदेश के अन्य हिस्सों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न और उस पर भी मुख्यमंत्री के हिंसक बयान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।

जुमला ही साबित हुआ 2 करोड़ नौकरियों का वादा : निशांत
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि पांच साल पहले भाजपा द्वारा किया गया 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा भी एक जुमला ही साबित हुआ है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान नौकरियां तो दूर, युवाओं के लिए शिक्षा भी कई गुणा महंगी कर दी है। देश के लाखों युवाओं को एजूकेशन लोन के जाल में फंसा दिया है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में निशांत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद शिक्षा महंगी कर दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि छात्रों को एजूकेशन लोन लेने पड़े और युवा कर्ज के बोझ में दब गए। भाजपा ने नौकरियां खत्म कर दीं और युवा कर्ज चुकाने में नाकाम हो गए। निशांत शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस के घोषणा पत्र से युवाओं में आशा की किरण जगी है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का वादा है कि 15 मार्च 2024 तक के सारे एजूकेशन लोन माफ किया जाएंगे। कांग्रेस शिक्षा के क्षेत्र में 1.10 लाख करोड़ रुपये का सीधा निवेश सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed