तीसरा राज्य, सांस की बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल ब्यूरो आफ हेल्थ इंटेलिजेंस की जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2015 की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों की एक नई तस्वीर देखने को मिली है। रिपोर्ट बताती है कि दूषित पानी और खाने से होने वाली बीमारियों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौत का ग्राफ भी बढ़ा है। रिपोर्ट में दिए आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि नॉन कम्युनिकेबल डिजीज यानी लाइफ स्टाइल से जुड़े रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
हालांकि विशेषज्ञ डायरिया, निमोनिया के बजाय टाइफाइड को ज्यादा चिंताजनक बता रहे हैं। आंकड़े बढ़ने के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और वे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जानने की कोशिश करते हैं कि चंडीगढ़ और उसके आसपास के राज्यों में किस तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं, उसके क्या कारण हैं और उनसे कैसे सतर्क रहा जाए।
हिमाचल में सांस के इंफेक्शन ने तोड़ा रिकार्ड
पहाड़ी राज्य में सांस के इंफेक्शन से जुड़े मामलों में काफी इजाफा हुआ है। पूरे देश में हिमाचल तीसरा ऐसा राज्य है, जहां पर सांस की बीमारियों से होने वाली मौते सबसे ज्यादा है। न्यूमोनिया का रेट भी काफी अधिक है। हालांकि कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो हिमाचल में न के बराबर है।
बीमारी=====मरीज=====मौतें (2013)===मरीज===मौतें (2014)
मलेरिया=====141========00===========102======00
डेंगू=======86=========00===========02======00
डायरिया====349904======56==========350459===00
टाइफाइड====37128======02===========48786====06
सांस में इंफेक्शन=1631779==164==========1510915===228
ऐसे रखें खुद को स्वस्थ
बीमारी==========मरीज====मौतें (2013)=मरीज==मौतें (2014)
डिपथेरिया========00=====00=========00====00
वायरल हैपेटाइटिस==2023===14=========2808==09
निमोनिया========23409==160========22471=137
टीबी============13691==--=========14441==--
स्वाइन फ्लू=======00====00=========00====00
1.बाहर से आने पर अपने हाथ जरूर धोएं।
2.खाना खाने से पहले अपने हाथ धोएं।
3. बाहर के बजाय घर का ही बना खाना खाएं
4.अपने भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करें
5.घर व आसपास के इलाकों में गंदगी न जमा होने दें
6. जुकाम होने पर भीड़ में जाने से बचें।
7. बुखार आने पर घर में आराम करें
8.दिनचर्या में सैर को शामिल करें
9. संतुलित आहार लें। बच्चों को भी खिलाएं
10. ताजा खाना ही खाएं, एक दिन पुराने खाना खाने से बचें