फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal is sinking in debt due to nepotism: Chanana

परिवारवाद के कारण कर्ज में डूब रहा है हिमाचल : चानना

Sat, 28 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal is sinking in debt due to nepotism: Chanana
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कर्ज में डूबने का एक बड़ा कारण राजनीतिक दलों का परिवारवाद भी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में परिवारवाद चरम पर है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजेश चानना ने कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवारवाद का कड़ा विरोध करती है। कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने पारिवारिक हितों के लिए प्रदेश के हित ताक पर रख रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की ओर से अपनी राजनीतिक विरासत बेटे को सौंपने के एलान की आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी विधायक हैं, पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य मंत्री हैं। रोहित ठाकुर अपने दादा जबकि हर्षवर्धन चौहान अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। रघुवीर सिंह बाली, आशीष बुटेल, भवानी पठानिया परिवारवाद का उदाहरण हैं। भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री और छोटे बेटे अरुण धूमल बीसीसीआई में सचिव हैं। धर्मपुर से भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा, कुल्लू से कुंज लाल ठाकुर के बेटे गोविंद सिंह ठाकुर और संतराम के बेटे सुधीर शर्मा राजनीति विरासत संभाल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article