फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: in Kathiada wife died in morning, husband in evening, in Ropari, the daughterinlaw died after the mo

Himachal: कथियाड़ा में सुबह पत्नी, शाम को पति ने त्यागे प्राण, रोपड़ी में सास के बाद बहू ने तोड़ा दम

Wed, 29 Oct 2025 09:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह/लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह/लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Oct 2025 09:53 AM IST
सार

कांगड़ा जिले विधानसभा क्षेत्र सुलह के अंतर्गत पंचायत सलोह के कथियाड़ा गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई है।

विज्ञापन
himachal: in Kathiada wife died in morning, husband in evening, in Ropari, the daughterinlaw died after the mo
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले विधानसभा क्षेत्र सुलह के अंतर्गत पंचायत सलोह के कथियाड़ा गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग दंपती ने एक ही दिन में संसार को अलविदा कह दिया। घटना से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। उधर, लंबागांव खंड की आशापुरी पंचायत के रोपड़ी गांव में सास की मौत का सदमा बहू सहन नहीं कर पाई और उसने भी प्राण त्याग दिए।

विज्ञापन

 स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रह्मी देवी (78) निवासी गांव कथियाड़ा, डाकघर सलोह ने मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।  उनका अंतिम संस्कार दोपहर को किया गया। अभी परिवार और ग्रामीण इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि शाम लगभग 7:30 बजे ब्रह्मी देवी के पति बेलू राम (90) ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेलू राम भी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। एक ही दिन में घर के दो बुजुर्ग सदस्यों के चले जाने से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं पूरे इलाके में मातम छा गया है। ब्रह्मी देवी और बेलू राम अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बेलू राम का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

विज्ञापन

उधर, लंबांगाव के रोपड़ी गांव की 85 वर्षीय मकोड़ी देवी पत्नी सर्वदयाल का मंगलवार को निधन हो गया। सास की मौत की खबर सुनते ही उनकी 55 वर्षीय बहू रेखा देवी इतनी घबरा गई कि उनकी भी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

रेखा देवी के पति ओंकार मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनके दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है। बुधवार को मकोड़ी देवी और रेखा देवी का अंतिम संस्कार एक साथ गांव के श्मशानघाट पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed