{"_id":"6759238ae17caa8f15091b09","slug":"himachal-if-your-complaint-is-not-being-heard-anywhere-then-file-a-complaint-with-the-vidhan-sabha-petition-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Govt: कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो विधानसभा याचिका समिति को दें शिकायत, कुलदीप सिंह पठानिया होंगे सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Govt: कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो विधानसभा याचिका समिति को दें शिकायत, कुलदीप सिंह पठानिया होंगे सभापति
Wed, 11 Dec 2024 11:02 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:02 AM IST
सार
प्रदेश विधानसभा समिति अब आम लोगों को न्याय भी दिलाएगी। विधानसभा में 28 वर्षों बाद याचिका समिति का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समिति के सभापति होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा समिति अब आम लोगों को न्याय भी दिलाएगी। विधानसभा में 28 वर्षों बाद याचिका समिति का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समिति के सभापति होंगे। इससे पूर्व यह समिति छठी और सातवीं विधानसभा में अस्तित्व में रही, लेकिन उसके बाद विधानसभा में इसका गठन नहीं किया गया था। समिति में सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष दोनों के सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें ऊना के विधायक सत्तपाल सिंह सत्ती, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर तथा लाहौल-स्पिति की विधायक अनुराधा राणा शामिल हैं। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा समिति अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि यह उन आम जनों के लिए राहत है, जो अपने जनहित के मामलों को सुलझाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होते है। वे अब विधानसभा से याचिका समिति के माध्यम से बिना पैसा खर्च किए शीघ्र न्याय पा सकते हैं। पठानिया ने कहा कि गरीबों को प्रशासनिक मामलों में न्याय पाने के लिए दर–दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ता है। अब वे याचिका समिति से शीघ्र न्याय प्राप्त कर सकते हैं। पठानिया ने कहा कि समिति का लक्ष्य लंबित पड़े प्रशासनिक मामलों को समय रहते सुलझाना और आमजन को न्याय प्रदान करना है। पठानिया ने कहा कि इससे आम नागरिकों को लाभ होगा और न्याय मिलेगा।
विज्ञापन