{"_id":"691aacc37219eec3220e7d58","slug":"himachal-hill-collapses-near-mooling-bridge-in-lahaul-manali-leh-highway-stalled-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहाड़ी दरकने से तीन घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, ठंड में पर्यटकों के साथ आम लोगों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहाड़ी दरकने से तीन घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, ठंड में पर्यटकों के साथ आम लोगों को करना पड़ा इंतजार
Mon, 17 Nov 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:35 AM IST
सार
लाहौल के मूलिंग पुल के पास पहाड़ी दरकने से मनाली-लेह हाईवे यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है।
विज्ञापन
लाहौल में मूलिंग पुल के पास दरकी पहाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मूलिंग पुल के पास पहाड़ दरकने से मनाली-लेह हाईवे करीब तीन घंटे तक अवरूद्ध रहा। सीमा सड़क संगठन नेे हाईवे को वनवे बहाल किया है। जिससे यहां फंसे रहे वाहन चालकों, पर्यटकों व आम लोगों को रोहत मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास जिला मुख्यालय केलांग से पीछे सिस्सू की तरफ मूलिंग पुल के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। जिस कारण बड़ी-बड़ी चट्टाने सड़क पर आ गई और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में मनाली-लेह पर दोनों तरफ से कई वाहन फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बीआरओ ने अपनी मशीनरी को भेजी।
विज्ञापन
सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने में बीआरओ ने तीन घंटे का समय लगा और दोपहर करीब 12 बजे सड़क को वनवे के लिए खोला गया। जिससे यहां फंसे वाहनों को बारी-बारी से निकाला गया। बताया जा रहा है कि बाकि हाईवे पर गिरी चट्टानों व मलबे को मंगलवार को हटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक केलांग शिवानी ने कहा कि हाईवे तीन को वनवे बहाल कर दिया है।
विज्ञापन