फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court will work two hours extra from Monday in Himachal

हिमाचल में 18 मई से दो घंटे अतिरिक्त काम करेगा हिमाचल हाईकोर्ट

Fri, 15 May 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal High Court will work two hours extra from Monday in Himachal
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और अन्य अधीनस्थ न्यायालय 18 मई से कुछ शर्तों कर साथ सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर देंगे। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के चलते हाईकोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों में 24 मार्च से कार्य स्थगित हो गया था। कुछ दिन बाद अति महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई करने के लिए मामलों पर सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुई नई अधिसूचना के तहत हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग व कोर्ट रूम में बैठकर मामलों पर सुनवाई की जाएगी। कोर्ट में अधिवक्ताओं व हाईकोर्ट के स्टाफ के अलावा किसी के भी आने पर मनाही होगी। कोर्ट में कार्य करते समय सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत काम किया जाएगा। कोर्ट में लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए कार्य को करने के लिए कोर्ट ने कोर्ट समय से अतिरिक्त दो घंटे काम करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का 30 फीसदी स्टाफ हर दिन रोटेशन वॉइस कोर्ट में आएगा। प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी हर दिन कोर्ट आएंगे। दायर किए गए मामलों की स्क्रूटनी तीन दिनों के बाद होगी। जो अति महत्वपूर्ण प्रकृति के मामले दायर करने होंगे, उन्हें ई-मेल के माध्यम से कोर्ट के समक्ष दायर किया जाएगा। मामले उसी दिन या अगले दिन कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए लगेंगे। स्टाफ के विषय में भी अधीनस्थ न्यायालय में भी यही शर्तें लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed