{"_id":"5fa03c9e8ebc3e9bc567c4e8","slug":"himachal-high-court-will-hear-today-in-private-school-fees-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल फीस मामले में आज सुनवाई करेगा हिमाचल हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल फीस मामले में आज सुनवाई करेगा हिमाचल हाईकोर्ट
Tue, 03 Nov 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
हिमाचल के निजी स्कूलों के फीस मामले की मंगलवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। लॉकडाउन के दौरान की पूरी फीस वसूली पर रोक लगने की लाखों अभिभावकों को आस है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुनवाई के दौरान फीस को लेकर लिए गए फैसले से सरकार हाईकोर्ट को अवगत कराएगी। उल्लेखनीय है कि 27 अक्तूबर को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने निजी स्कूलों से वसूली जा रही ट्यूशन फीस की व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान की पूरी फीस भी निजी स्कूलों को लेने को मंजूरी दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने हाईकोर्ट के एक फैसले को आधार बनाते हुए यह निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के जिस फैसले को सरकार ने आधार बनाया है, उस मामले की मंगलवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन