Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court takes strict stance over failure to vacate official residences of six former CPSs

Himachal: पूर्व सीपीएस के सरकारी आवास खाली नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

Thu, 07 May 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 09:32 PM IST
सार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने छह पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की ओर से सरकारी आवास खाली नहीं करने पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
Himachal High Court takes strict stance over failure to vacate official residences of six former CPSs
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने छह पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की ओर से सरकारी आवास खाली नहीं करने पर नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने पूर्व सीपीएस की ओर से पद से हटाए जाने के बावजूद सरकारी आवासों पर कब्जा बरकरार रखने और उनका किराया (लाइसेंस शुल्क) न चुकाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अदालत में दायर हलफनामे से यह स्पष्ट हुआ है कि छह पूर्व सीपीएस अभी भी सरकारी आवासों का उपयोग कर रहे हैं और ये न तो आवासों का लाइसेंस शुल्क भर रहे हैं और न ही विधानसभा सचिवालय उनके वेतन से इसकी कटौती कर रहा है। खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व सीपीएस अपनी वर्तमान पात्रता से कहीं अधिक बड़े और बेहतर सरकारी आवासों का लाभ उठा रहे हैं, जो कि कानूनन गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने दलील दी थी कि इन नेताओं को सुप्रीम कोर्ट में लंबित स्पेशल लीव पिटीशन के अंतिम फैसले तक रहने की अनुमति दी गई है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल उनकी अयोग्यता और फैसले के एक विशिष्ट पैराग्राफ (पैरा-53) पर रोक लगाई है। कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि सरकार ने इन आवासों के आवंटन को रद्द करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अदालत के सख्त रुख को देखते हुए राज्य सरकार ने 6 जून 2025 के निर्णय को रिकॉर्ड पर रखने के लिए समय मांगा है, जिसके तहत इन नेताओं को आवास में रहने की अनुमति दी गई थी। अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को करेगी।

विज्ञापन

न्यायाधीशों को आवास न देने पर सख्त रुख बरकरार
कोर्ट ने न्यायाधीशों को सरकारी आवासों की सुविधा मुहैया न करवाने पर अपना सख्त रुख भी बरकरार रखा है। कोर्ट के संज्ञान में लाया गया कि नियुक्तियां रद्द होने के बाद सीपीएस सरकारी आवासों पर रह रहे हैं। उनके आवास हाईकोर्ट के समीप स्थित हैं। कोर्ट ने कहा कि इनका उपयोग उन न्यायाधीशों को आवंटित करने के लिए किया जा सकता है, जिन्हें लंबी दूरी से आना-जाना पड़ता है।

नवंबर 2024 में दिए थे सीपीएस को हटाने के आदेश
हाईकोर्ट ने 13 नवंबर 2024 को कांग्रेस सरकार में बनाए छह सीपीएस को हटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने इनकी नियुक्तियों को असांविधानिक करार दिया था। साथ ही 2006 के सीपीएस एक्ट को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सरकारी सुविधाएं जैसे सरकारी गाड़ी, बंगला, सैलरी, स्टाफ तुरंत प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed