फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal high court stay on ekyc verification of ration card consumers in himachal pradesh

Himachal High Court: राशनकार्ड धारकों की केवाईसी पर हाईकोर्ट की अगले आदेश तक रोक

Sun, 05 Jun 2022 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 AM IST
सार

केवाईसी कार्य के दौरान राशन वितरण कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
himachal high court stay on ekyc verification of ration card consumers in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिपो संचालकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए आगामी आदेश तक राशनकार्ड धारकों की केवाईसी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सबिना और न्यायाधीश सतेन वैद्य की अदालत के इस फैसले से सूबे के 5,044 राशन डिपो धारकों और जनता को राहत मिली है। 

विज्ञापन


केवाईसी कार्य के दौरान राशन वितरण कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। समिति का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो संचालकों से केवाईसी प्रमाणीकरण करवाने के लिए करीब एक माह से अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते डिपो संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन


प्रमाणीकरण प्रक्रिया से राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से डिपो संचालकों को दी गई मशीनों (प्वाइंट ऑफ सेल) में डाली गईं सिम लंबे अरसे से बंद होने के कारण मशीनें सफेद हाथी बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों में कनेक्टिविटी न होने से प्रदेश के डिपो संचालकों के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी परेशान है। प्रदेश डिपो संचालक समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के फैसले पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे डिपो संचालकों और प्रदेश की जनता को राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed