फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   270 teachers are undergoing training to achieve Nipun goals.

Hamirpur (Himachal) News: निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए 270 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

Tue, 20 Oct 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 Oct 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की क्षमता बढ़ाने पर रहेगा जोर
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत रंगस में शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को रंगस में शुरू हुआ। 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित प्रशिक्षण में शिक्षा खंड नादौन के 70 और गलोड़ के 40, भोरंज के 90 और बिझड़ी के 70 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) भवानी सिंह और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नादौन अशोक राज ने किया। निपुण पीएमयू की सरोज परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग और कक्षा-कक्ष प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही निपुण लक्ष्यों, विद्या प्रवेश और शिक्षण सामग्री तैयार करने पर भी चर्चा होगी। इसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करना है। इस मौके पर प्रथम संस्था के प्रतिनिधि सन्नी कुमार और रमेश कुमार सहित बीआरसी कार्यालय से विजय, इंदु, मोनिका तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed