{"_id":"6ad6174fc8e16dd1c00476e3","slug":"nadaun-yuva-morcha-executive-committee-dissolved-pragun-gautam-appointed-new-president-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-212632-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी भंग, प्रगुण गौतम नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी भंग, प्रगुण गौतम नए अध्यक्ष
Tue, 20 Oct 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
आशीष राणा को जिला कार्यसमिति में जिम्मेदारी, दो सप्ताह में गठित करनी होगी नई टीम
भाजपा ने संगठन में किया फेरबदल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा जिला हमीरपुर ने नादौन मंडल युवा मोर्चा की मौजूदा कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। संगठनात्मक फेरबदल के तहत वर्तमान मंडल अध्यक्ष आशीष राणा को मुख्य संगठन में जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रगुण गौतम को युवा मोर्चा नादौन मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष प्रगुण गौतम को मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आगामी दो सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन में संगठन की जरूरतों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाएगा। राकेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संगठन के निर्णयों और दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। इनकी अवहेलना को अनुशासनहीनता माना जाएगा।