{"_id":"59a96d694f1c1b1b278b4d8d","slug":"himachal-high-court-seeks-report-from-health-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने दवा खरीद पर कितना पैसा खर्चा: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने दवा खरीद पर कितना पैसा खर्चा: हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा खरीद मामले में हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए हैं कि वह हलफनामे के माध्यम से बताएं कि इस वित्त वर्ष में वितरण के लिए दवाओं की खरीद पर कितना पैसा खर्च किया गया?
विज्ञापन
शपथपत्र में यह भी बताना होगा कि क्या डॉक्टर मरीजों को दवा लिखते समय मुफ्त वितरण की दवाएं लिखते हैं या नहीं? क्या डॉक्टर मुफ्त दवाइयों के बारे में मरीजों को जानकारी दे रहे हैं?
विज्ञापन
कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से पूछा है कि सरकार की ओर से वितरण के लिए खरीदी गई दवाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने को क्या कदम उठाए गए? जनता को इस बारे में सूचित करने के लिए सरकार क्या तरीके अपना रही है?
विज्ञापन
क्या दवाओं के वितरण संबंधी विस्तृत जानकारी जनता के ध्यान में लाने के लिए साइन बोर्ड उपयुक्त स्थान पर लगाए गए हैं? दवा वितरण में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने क्या कार्रवाई की है?
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जनहित से जुड़े इस मामले में प्रधान सचिव आयुर्वेद, डायरेक्टर आयुर्वेद को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी उपरोक्त बिंदुओं पर अपना-अपना हलफ नामा दायर करने के आदेश दिए। मामले पर सुनवाई 11 सितंबर को होगी।