फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: High Court said, there is no right to promotion after DPC meeting after retirement

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा, सेवानिवृत्ति के बाद डीपीसी की बैठक होने के बाद पदोन्नति का हक नहीं

Thu, 21 Aug 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि कोई कर्मचारी केवल इस आधार पर पदोन्नति का दावा नहीं कर सकता है कि वह पात्र पाया गया था।

विज्ञापन
Himachal: High Court said, there is no right to promotion after DPC meeting after retirement
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि कोई कर्मचारी केवल इस आधार पर पदोन्नति का दावा नहीं कर सकता है कि वह पात्र पाया गया था। विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक सेवानिवृत्ति के बाद हुई थी, इसलिए याचिकाकर्ता पदोन्नति का हकदार नहीं है। पदोन्नति केवल तभी प्रभावी होती है, जब इसे प्रदान किया जाता है। केवल रिक्ति की मौजूदगी से किसी कर्मचारी को पिछली तारीख से पदोन्नति का अधिकार नहीं मिलता। अदालत ने कहा कि कर्मचारियों के पास पदोन्नति के लिए विचार किए जाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन पदोन्नति प्राप्त करने का नहीं। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने फैसले में कहा कि किसी कर्मचारी को पिछली तारीख से पदोन्नति तब तक नहीं दी जा सकती, जब तक कि सेवा नियमों में इसका स्पष्ट प्रावधान न हो।

विज्ञापन

प्रशासनिक कारणों से डीपीसी बैठक में देरी होने पर जब तक कोई दुर्भावना न हो, कर्मचारी पिछली तारीख से पदोन्नति का दवा नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने प्रतिवादियों के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण इरादे का आरोप नहीं लगाया है। डीपीसी बैठक याचिकाकर्ता की सेवानिवृत्ति के बाद हुई थी, इसलिए उन्हें अधीक्षक ग्रेड वन के पद पर पदोन्नति नहीं दी जा सकती। याचिकाकर्ता 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अधीक्षक ग्रेड वन के पद पर पदोन्नति की मांग की थी, लेकिन वह सेवानिवृत्ति से पहले आयोजित होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक से चूक गए। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला दिया। उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता ने 3 फरवरी 1989 को शिक्षा विभाग में क्लर्क के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। 2003 में उन्हें सीनियर असिस्टेंट और 19 जुलाई 2007 को अधीक्षक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अध्यीक्षक ग्रेड 2 के बाद अधीक्षक ग्रेड 1 पर पदोन्नति होनी थी। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने 7 मार्च 2024 को सभी जिला उप निदेशकों से पात्र उम्मीदवारों की सूची मांगी थी। याचिकाकर्ता का नाम पात्र उम्मीदवारों की सूची में था, जिसे 8 अप्रैल 2024 को निदेशक को भेजा गया था। याचिकाकर्ता ने 11 जून 2024 को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया और 22 जून 2024 को याचिका दायर की। याचिका में डीपीसी की बैठक आयोजित करने और उन्हें पदोन्नति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

हालांकि 30 जून 2024 को अधीक्षक ग्रेड 2 के पद से ही सेवानिवृत हो गए। अदालत ने फैसले में कहा है कि प्रतिवादियों ने डीपीसी बैठक को स्थगित करने के कारण बताए हैं। पदोन्नति के लिए उम्मीदवारों के विवरण अप्रैल से जून 2024 के बीच प्राप्त हुए। 12 जुलाई 2024 को तैयार किए गए पैनल में कुछ कमियां थीं, जो सतर्कता विभाग के निर्देशों के तहत आवश्यक थी। इन कमियों को ठीक करने के बाद डीपीसी की बैठक 15 अक्टूबर 2024 को आयोजित की गई, जब तक याचिकाकर्ता पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed