Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: High Court reprimanded the govt for not providing accommodation to judges and judicial officers

हिमाचल: जजों और न्यायिक अधिकारियों को आवास मुहैया न करवाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

Sat, 26 Apr 2025 10:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने जजों और जिला न्यायिक अधिकारियों को आवासीय सुविधा मुहिया न करवाने पर सख्त रुख अपनाया है। 

विज्ञापन
Himachal: High Court reprimanded the govt for not providing accommodation to judges and judicial officers
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जजों और जिला न्यायिक अधिकारियों को आवासीय सुविधा मुहिया न करवाने पर सख्त रुख अपनाया है। खंडपीठ ने सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि संविधान के तहत प्रत्येक न्यायाधीश और अन्य न्यायिक अधिकारियों को सरकारी आवास उपलब्ध करवाना राज्य का वैधानिक कर्तव्य है। लेकिन सरकार जानबूझकर कोर्ट के आदेशों की अनुपालना नहीं कर रही है। खंडपीठ ने अगली सुनवाई पर सरकार से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि सरकार अभी तक हाईकोर्ट के जजों को सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवा पाई। अभी भी कुछ न्यायाधीश अपने निजी निवास स्थान से आते हैं। जब हाईकोर्ट के जजों के लिए आवास आवंटित करने में इतनी दिक्कत आ रही है तो प्रदेश में बाकी न्यायिक अधिकारियों को आवास न मिलने का अनुमान लगाया जा सकता है। अदालत ने कहा कि सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) ने बार-बार नोटिस देने के बाद भी जो आवास जजों को दिए हैं। उन्हें खाली नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य के विभिन्न डिवीजनों में जिला न्यायपालिका के सदस्यों और कर्मचारियों तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सरकारी आवासीय आवासों की उपलब्धता के बारे में कोर्ट ने पिछले आदेशों में रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। लेकिन सरकार की ओर से जो स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई,अदालत ने उस पर एतराज जताया। राज्य न्यायिक अधिकारियों, जिला न्यायालयों के कर्मचारियों और रजिस्ट्रारों के अलावा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के मुद्दे से कैसे निपटा जाएगा, इस पर भी सरकार अगली सुनवाई को अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। वहीं सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि सरकार ने जजों को आवास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed