फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court refuses to ban the status of CPS

Himachal: सीपीएस के दर्जे पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, प्रदेश सरकार को 8 मई को पक्ष रखने की दी रियायत

Thu, 25 Apr 2024 09:49 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 09:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीपीएस को दिए दर्जे पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में पैरवी करेंगे।

विज्ञापन
Himachal High Court refuses to ban the status of CPS
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को दिए दर्जे पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने कोर्ट से अपना पक्ष रखने के लिए 8 और 9 मई तक का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। लगातार तीन दिन तक चली सुनवाई में याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस पूरी हो गई है। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में पैरवी करेंगे।
विज्ञापन


न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश विपिन चंद नेगी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। सरकार की ओर से 23 मई को अदालत में एक हलफनामा दायर किया था, जिसमें अदालत से गुहार लगाई गई थी कि इस मामले को 8 और 9 मई को सुना जाए। सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है, जिसकी वजह से प्रदेश सरकार बुधवार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष नहीं रख सकी। अदालत ने हलफनामा मंजूर करते हुए कहा कि सरकार 8 मई को अपना पक्ष अदालत में रखे।
विज्ञापन


अदालत में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर की ओर से पेश अधिवक्ता देवेन खन्ना ने डेढ़ घंटे तक मामले में बहस की। उन्होंने अदालत को बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 2006 में जो अधिनियम बनाया, वह संविधान के खिलाफ नहीं है। राज्य सरकार ऐसे विषय पर कानून बना सकती है। उन्होंने अदालत को बताया कि सीपीएस को मंत्रियों वाली कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्हें न कैबिनेट रैंक दिया है। सीपीएस निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर याचिकाकर्ता सतपाल सिंह सत्ती की ओर से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह पेश हुए। उन्होंने दलीलें दी कि सीपीएस की नियुक्तियां संविधान के खिलाफ हुई हैं। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि सीपीएस को जो दर्जा दिया है, उस पर स्टे लगाया जाए, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed