फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal health department will start Health ATM for Routine tests

Himachal News: प्रदेश में हेल्थ एटीएम से होंगे रूटीन के टेस्ट, 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Sat, 30 Sep 2023 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 10:05 AM IST
सार

प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी करीब डेढ़ साल पहले एक सेमिनार में लखनऊ गए थे। यहां की एक कंपनी हेल्थ एटीएम लगाती है। एक एटीएम की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

विज्ञापन
himachal health department will start Health ATM for Routine tests
हेल्थ एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोग अपने रूटीन के टेस्ट करवा सकेंगे। सरकार ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में हेल्थ एटीएम स्थापित करने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन इसके टेंडर करने जा रहे हैं। एटीएम से मरीजों को 20 मिनट के भीतर टेस्ट रिपोर्ट मिल जाएगी।

विज्ञापन


इस आधुनिक तकनीक से जहां लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, वहीं मरीजों को अस्पतालों में टेस्ट कराने के लिए घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इन्हें पहले शिमला के प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित किया जाना है। सफलता मिली तो प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा। इन एटीएम में एक कर्मचारी की तैनाती होगी, जो टेस्ट संबंधित सारी औपचारिकताओं को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी करीब डेढ़ साल पहले एक सेमिनार में लखनऊ गए थे। यहां की एक कंपनी हेल्थ एटीएम लगाती है। एक एटीएम की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्ट कराने के लिए मोबाइल वैन भेजी जा रही है। 


हेल्थ एटीएम में ये होंगे टेस्ट
हेल्थ एटीएम के माध्यम से रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, एचआईवी, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल जैसे टेस्ट सरलता से इन हेल्थ एटीएम में हो सकेंगे। बॉडी मास इंडेक्स, रक्तचाप, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित पैरामीटर की जांच भी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed