फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Health department proposal to government for doctors and other staff in every health centre

हिमाचल: हर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात होंगे डॉक्टर समेत 3 कर्मचारी, विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Mon, 21 Mar 2022 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Mar 2022 03:09 PM IST
सार

प्रदेश में कई ऐसे सामुदायिक और सिविल अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का अतिरिक्त स्टाफ बैठा है। सरकार ने ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची मांगी है।

विज्ञापन
Himachal Health department proposal to government for doctors and other staff in every health centre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक नर्स की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा है। हिमाचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कई ऐसे सामुदायिक और सिविल अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का अतिरिक्त स्टाफ बैठा है। कई कर्मचारियों ने नेताओं से जुगाड़ कराकर घर के नजदीक अपनी तैनाती करवा रखी है, जबकि कई ने बीमारी का बहाना बनाकर नजदीकी स्टेशन पर प्रतिनियुक्ति ली है। प्रदेश सरकार ने ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची मांगी है। सरकार के पास लगातार पंचायत प्रतिनिधि औषधालयों में स्टाफ की कमी को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। विभाग से स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ न होने की सूची मांगी गई है। जो कर्मचारी डेपुटेशन में इधर-उधर हैं, उनका भी रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल आकर कराना पड़ रहा उपचार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ न होने से लोगों को साधारण बीमारी सर्दी, खांसी का उपचार कराने अस्पताल आना पड़ रहा है। इससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed