{"_id":"6197d2a98b3d0a7f0376bf43","slug":"himachal-health-department-negligence-covid-vaccination-certificate-issued-after-three-months-of-death-of-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: मौत के तीन महीने बाद जारी कर दिया कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: मौत के तीन महीने बाद जारी कर दिया कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का प्रमाणपत्र
Sat, 20 Nov 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:50 AM IST
सार
बुजुर्ग महिला बंतो देवी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 अगस्त को लगाई गई थी। शुक्रवार को मृतक महिला के बेटे के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी मां को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। जब कोविन एप पर चेक किया तो पता चला वैक्सीन का प्रमाण पत्र भी जनरेट हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल पर आया मैसेज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन माह पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लेकिन बिना दूसरी डोज लगाए ही स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। तलाई के वार्ड नंबर 5 की एक बुजुर्ग महिला बंतो देवी की मौत हार्ट अटैक से तीन माह पहले हो गई थी।
विज्ञापन
उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 अगस्त को लगाई गई थी। शुक्रवार को मृतक महिला के बेटे के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी मां को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। जब कोविन एप पर चेक किया तो पता चला वैक्सीन का प्रमाण पत्र भी जनरेट हो गया है।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र के अनुसार उन्हें 19 नवंबर 2021 को सीएचसी तलाई में दूसरी डोज लगी है और दूसरे डोज लगाने वाले का नाम मंजु अंकित है। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी। वहीं जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन