{"_id":"57fe55784f1c1be63c28e49f","slug":"himachal-has-lot-of-expectations-from-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोदी के छोटी काशी आने से हिमाचल को बड़ी उम्मीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के छोटी काशी आने से हिमाचल को बड़ी उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि की छोटी काशी आने से हिमाचल को बड़ी उम्मीद जग गई है। इस दौरान मोदी हिमाचल के हित की कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। हिमाचल के मंडी को छोटी काशी कहा जाता है। मोदी हवाई, रेल सेवाओं को बेहतर करने समेत जनहित की कई अन्य घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव में काशी (बनारस) को अपनी रणभूमि बनाने वाले नरेंद्र मोदी हिमाचल की छोटी काशी यानी मंडी से भी अपना भावनात्मक जुड़ाव प्रकट कर सकते हैं। इस दौरान प्रादेशिक नेता पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष मंडी में एयरपोर्ट खोलने, शिमला के लिए हवाई सेवाएं बहाल करवाने, हिमाचल के रेल मार्गों को दुरुस्त करवाने, नई जलविद्युत परियोजनाओें को बनवाने, जड़ी-बूटियों के
विज्ञापन
व्यावसायिक उत्पादन के लिए विशेष केंद्रीय आर्थिक सहायता दिलाने जैसे मसलों को उठा सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशी सेब के आयात से हिमाचल के बागवानों को होने वाले नुकसान से राहत देने की भी बात की थी। प्रधानमंत्री इन तमाम मसलों से संबंधित घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी हिमाचल आ रहे हैं। वे मंडी के पड्डल मैदान मेें भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इस रैली से पहले प्रधानमंत्री हिमाचल की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ये लोकार्पण कार्यक्रम साथ लगते एक शिक्षण संस्थान में रखने की तैयारी है।
क्या मुद्दा रखें, मंथन में जुटी सरकार
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हिमाचल सरकार कई लंबित मसलों को उठा सकती है। पीएम के समक्ष किन-किन मुद्दों को रखा जाए, इस पर सरकार मंथन में जुटी है। प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए सीएम भी मंडी जा सकते हैं। वे योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम के साथ मौजूद रह सकते हैं। इसी दौरान सीएम वीरभद्र सिंह राज्य के कुछ लंबित मसलों पर बात कर सकते हैं।
इनमें हिमाचल के रेल, हवाई विस्तार के मुद्दे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल के लिए केंद्र से उचित एवं समयबद्ध आर्थिक सहयोग का मामला भी उठा सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी सीएम वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने बताया कि अभी सरकारी स्तर पर कुछ निश्चित नहीं है। आगामी दिनों में ही इस पर चर्चा होगी।