फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Hamirpur prem kumar dhumal targets on cm virbhadra singh

धूमल ने साधा निशाना- बेल पर मुख्यमंत्री, जेल में पुलिस अफसर

Mon, 18 Sep 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगू (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगू (हमीरपुर) Updated Mon, 18 Sep 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal Hamirpur prem kumar dhumal targets on cm virbhadra singh

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नेनादौन के कांगू में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, खनन, वन माफिया और नशा माफिया का बोलबाला है।

विज्ञापन


कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सीएम परिवार समेत बेल पर हैं तो प्रदेश के आईजी समेत कई पुलिस अफसर जेल में हैं।

पांच साल का कार्यकाल सीएम ने खुद को बचाने में ही लगा दिया। भाजपा के कार्यक्रम में गुड़िया प्रकरण पर धूमल ने कहा कि 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरोपियों को बचाने के आरोप में प्रदेश के आईजी सहित कई अन्य बड़े पुलिस अफसर कानून के शिकंजे में आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है।

इसका उदाहरण मोदी सरकार ने महिला को देश सुरक्षा और विदेश मंत्रालय जैसे मुख्य पदों पर बैठाकर पेश किया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed