फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt wrote to home ministry regarding extradition treaty between nepal and india.

हिमाचल ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र, की ये मांग

Sun, 29 Mar 2015 10:32 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
himachal govt wrote to home ministry regarding extradition treaty between nepal and india.

हिमाचल सरकार ने भारत और नेपाल के बीच नई प्रत्यर्पण संधि जल्द लागू करने की मांग की है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। इसमें रघुनाथ मंदिर से मूर्तियां चुराने के आरोपी नेपाली को लाने में मदद मांगी गई है। राज्य सरकार के गृह सचिव मनीष गर्ग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में हिमाचल में बड़ी संख्या में नेपाल के नागरिक काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में कुल्लू में भगवान रघुनाथ और अन्य देवताओं की मूर्तियों की चोरी हुई है। जांच में पाया गया है कि यह चोरी एक नेपाली नागरिक ने की है। हालांकि, कुल्लू के नजदीक से मूर्तियों को रिकवर कर लिया गया है, पर आरोपी नेपाली को आगामी जांच को भारत वापस नहीं लाया जा सका है। इसका कारण भारत और नेपाल के बीच नई प्रत्यर्पण संधि लागू नहीं करना है।

विज्ञापन

कई चोरियों में संलिप्त हैं नेपाली

himachal govt wrote to home ministry regarding extradition treaty between nepal and india.

नेपाल के साथ वर्किंग प्रत्यर्पण संधि के लागू नहीं होने के बावजूद जांच प्रभावित हो रही है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारत और नेपाल के साथ की गई प्रत्यर्पण संधि को लागू किया जाए, जिससे अपराधियों को भारत लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को इस संबंध में हुई प्रगति के बारे में भी सूचित किया जाए।

हिमाचल में नेपाली नागरिक बड़ी संख्या में चोरियों में शुमार रहे हैं। इनमें कई मंदिरों की चोरियाें को नेपालियों ने अंजाम दिया है। रघुनाथ मंदिर कुल्लू के अलावा बहुचर्चित बछूंछ देवता रोहडू़ की चोरी को भी नेपालियों ने ही किया। यही नहीं, घरों की कई चोरियों और हत्याओं में भी कई नेपाली शामिल पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed