फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt wrote a letter to NHAI to fill the pits of the National Highway

नेशनल हाईवे के गड्ढे भरने के लिए हिमाचल सरकार ने एनएचएआई को लिखा पत्र

Wed, 06 Oct 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 10:39 AM IST
सार

हाईवे पर दिन-रात छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के किनारे बारिश के पानी के लिए बनाई गई नालियां भी मिट्टी से भरी हैं। कई जगह क्रैश बैरियर टूटे हैं। बरसात के चलते सड़क के किनार गिरा मलबा तक नहीं हटाया गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal govt wrote a letter to NHAI to fill the pits of the National Highway
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा है। एनएच की कई जगह टारिंग उखड़ गई है। सड़क पर गड्ढे पड़ने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे की दशा सुधारने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) को पत्र लिखकर इसे सुधारने की मांग की है। सरकार ने नेशनल हाईवे के अधीक्षक अभियंता को भी एनएचईआई से लगातार संपर्क करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने भी इस नेशनल हाईवे का जायजा लिया है।  हाईवे पर दिन-रात छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के किनारे बारिश के पानी के लिए बनाई गई नालियां भी मिट्टी से भरी हैं। कई जगह क्रैश बैरियर टूटे हैं। बरसात के चलते सड़क के किनार गिरा मलबा तक नहीं हटाया गया है। 

विज्ञापन


सप्ताह के भीतर शुरू होगी वाहनों की आवाजाही
एनएच घंडल के पास क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस एनएच पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण का दावा है कि सप्ताह के भीतर इस एनएच से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखा गया है। नेशनल हाईवे के अधीक्षण अभियंता को लगातार एनएचईआई से संपर्क करने को कहा गया है। - सुभाशीष पांडा, प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed