फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt withdraws order of Cess on state road tax in Himachal Pradesh

राहत: सरकार ने एसआरटी पर लगाए सेस को हटाया, टोकन टैक्स पर मिलने वाली छूट को भी किया बहाल

Wed, 30 Mar 2022 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Mar 2022 01:57 PM IST
सार

मंगलवार को जब कुछ ट्रक संचालक अपना एसआरटी टैक्स और टोकन टैक्स भरने लगे तो उन्हें यह पांच फीसदी सेस और टोकन टैक्स पर मिलने वाले छूट को रिबेट में दिखाया गया। जिससे प्रदेश भर के ट्रक संचालकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Himachal govt withdraws order of Cess on state road tax in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने एसआरटी पर लगाया पांच फीसदी सेस अब रिबेट में बदल दिया है। यही नहीं एक साथ टोकन टैक्स जमा करवाने वाले वाहन चालकों को मिलने वाली छूट जो कुछ दिनों से बंद कर दी थी। उसे दोबारा बहाल कर दिया है। अमर उजाला में 24 मार्च को प्रकाशित हुए समाचार के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और वसूली पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश सरकार ने गुड्स टैक्स को परिवहन विभाग के अधीन कर उसे एसआरटी में बदल दिया है, लेकिन इस टैक्स पर पांच फीसदी सेस लगा दिया था। पहले छह चक्के वाले ट्रक पर 6000 रुपये और दस टायर वाले ट्रक पर दस हजार रुपये गुड्स टैक्स लगता था, लेकिन सरकार इस टैक्स को एसआरटी का नाम देकर उसे परिवहन विभाग के अधीन कर दिया। सरकार ने गुपचुप इस पर पांच फीसदी सेस लगा दिया।
विज्ञापन


जिससे छह टायर वाले ट्रक पर 300 रुपये और 10 टायर वाले ट्राले पर पांच सौ रुपये सीधा टैक्स बढ़ा दिया। यही नहीं 15 अप्रैल से पहले प्रति ट्रक 2500 रुपये टोकन टैक्स जमा कराने वाले को 125 रुपये की छूट दी जाती थी, लेकिन अब वह भी बंद कर कर उसे भी सेस का नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब कुछ ट्रक संचालक अपना एसआरटी टैक्स और टोकन टैक्स भरने लगे तो उन्हें यह पांच फीसदी सेस और टोकन टैक्स पर मिलने वाले छूट को रिबेट में दिखाया गया। जिससे प्रदेश भर के ट्रक संचालकों ने राहत की सांस ली है। दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल ने सरकार छूट जारी रखने पर सरकार का आभार जताया है।


आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि पहले जो सेस शो हो रहा था अब वह रिबेट रहा है। यह टैक्स सरकार की ओर से लिए जाते है‘। यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। वह न तो उसे कम कर सकते हैं और न ही बढ़ा सकते हैं। अब तो टैक्स भी ऑनलाइन जमा होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed