फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will take strict action against illegal structure owners

भवन नियमित करने के लिए आवेदन नहीं किया तो भुगतेंगे खामियाजा

Sat, 25 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will take strict action against illegal structure owners

सरकार अवैध भवन मालिकों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। अगर भवन मालिक निर्धारित समय में भवन नियमित करने के लिए आवेदन नहीं करते हैं तो उनका अवैध निर्माण तुड़वाया जाएगा। सरकार ने नए टीसीपी एक्ट में दोषियों के खिलाफ जेल तक का भी प्रावधान किया है। सरकार ने 30 मार्च तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


इसके बाद सरकार तिथि बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।  एक अप्रैल से प्रदेश सरकार हिमाचल में नियमित और अनियमित भवनों का सर्वे कराएगी। इसमें देखा जाएगा कि किन-किन अवैध भवन मालिकों ने पॉलिसी के तहत भवन नियमित करने के लिए आवेदन किया है। हिमाचल में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने बिजली और पानी की सुविधा ली है लेकिन भवन नियमित करने के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सरकार सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन


गौर हो कि सरकार ने लोगों को आवेदन करने के लिए 60 दिन का समय दिया था। अब आवेदन करने में महज 6 दिन बचे हैं। टीसीपी की मानें तो हिमाचल में अवैध भवनों को नियमित करने के लिए 8 पॉलिसी लाई गई हैं। इसमें यह पॉलिसी सबसे सस्ती है। प्रदेश सरकार ने भवन नियमित कराने के लिए टीसीपी और शहरी निकायों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में जिन भवन मालिकों का नक्शा पास है और उसके बाद अतिक्रमण किया है, उन्हें 800 रुपये जबकि टीसीपी एरिया में यह फीस 400 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। शहरी क्षेत्रों में जिन लोगों ने बिना नक्शा भवन बनाया है, उन्हें 1000 रुपये और टीसीपी एरिया में यह फीस 500 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से वसूली जानी है।


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि अवैध भवनों को नियमित करने की यह अंतिम पॉलिसी होगी। लोगों को 30 मार्च से पहले भवन नियमित करने के लिए आवेदन करना होगा। सरकार तिथि बढ़ाने पर कोई विचार नहीं कर रही है। एक्ट में अवैध निर्माण को गिराए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed