{"_id":"0a316691b51377267c7fd1f30f9d8738","slug":"himachal-govt-will-take-action-against-doctor-involved-in-private-practice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी प्रेक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर होंगे बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी प्रेक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर होंगे बेनकाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सरकारी नौकरी की आड़ में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं। रामपुर के खनेरी अस्पताल में तैनात डॉक्टर के कारनामे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने पूरे प्रदेश में तैनात सरकारी डॉक्टरों की निगरानी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए टीमों का गठन कर दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक डॉ. डीएस गुरुंग ने इस मामले को लेकर बैठक भी ली। उन्होंने सभी जिलों के सीएमओ और एसएमओ को जांच का जिम्मा सौंपा है। निदेशक ने प्रदेश की जनता से भी बेपरवाह हो चुके डॉक्टरों की शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गुरुंग ने बताया कि कोई भी सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सेवाएं नहीं दे सकता है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी डॉक्टरों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सात दिन में आएगी रामपुर मामले की रिपोर्ट- खनेरी अस्पताल में तैनात डॉक्टर के मामले की जांच रिपोर्ट सात दिन के भीतर आएगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने तीन सदस्यीय टीम को जांच के लिए शिमला से रामपुर भेजा है। डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।