फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will sell onions in Himachal depots, CM warns hoarders

हिमाचल के डिपुओं में इतने रुपये किलो प्याज बेचेगी सरकार, सीएम ने जमाखोरों को चेताया

Tue, 10 Dec 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will sell onions in Himachal depots, CM warns hoarders
- फोटो : अमर उजाला

प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों से सरकार चिंतित है। सरकार राशन की सरकारी दुकानों (डिपुओं) में 70 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज बेचेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्याज की जमाखोरी करने वालों को भी सख्त लहजे में चेताया है। उन्होंने कहा कि जमाखोर जल्द से जल्द प्याज को बाहर निकालें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एक साल में 186 संस्थाओं और लोगों को जमीन पट्टे पर दी 
हिमाचल में एक जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2019 के बीच एक साल में 186 संस्थाओं और लोगों को जमीन पट्टे पर दी गई। विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संस्थाओं, सभाओं, सहकारी सभाओं और लोगों को व्यवसाय के लिए जमीन पट्टे पर दी गई। बिलासपुर में 15 को पट्टे पर जमीन दी गई। उद्योग विभाग ने बिलासपुर में 15, चंबा में 8, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 27, मंडी में एक, शिमला में सात, सिरमौर में दो, सोलन में 21 और ऊना में 61 लोगों को जमीन पट्टे पर दी गई। 

विज्ञापन

विधवा पेंशन की आय पात्रता में मिलेगी छूट

Himachal govt will sell onions in Himachal depots, CM warns hoarders

विधवा पेंशन की पात्रता के पुराने नियमों का जयराम सरकार सरलीकरण करेगी। विधवा पेंशन पाने के लिए 35 हजार रुपये की पात्रता के नियमों में बदलाव किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में विधायक रीता धीमान और विधायक सुखराम की ओर से नियम-130 के तहत विधवा और अपंग पेंशन के लिए ग्रामसभा के पारित प्रस्ताव की शर्त के स्थान पर पंचायत के पारित प्रस्ताव को मान्य किए जाने और 45 वर्ष से कम आयु की विधवा महिलाओं को पेंशन देने के लिए आय में छूट प्रदान करने के लाए गए प्रस्ताव के उत्तर में दी।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधवा पेंशन को लेकर पूरा सदन चिंतित है।

इससे पहले सामाजिक न्याय अधिकारित मंत्री राजीव सहजल ने कहा कि यह बात सही है कि ग्राम सभा में कोरम पूरा न पूरा न होने के चलते विधवा पेंशन के मामले लटक जाते हैं। प्रदेश की कई पंचायतों की ग्राम सभाओं में कोरम पूरा न होने को लेकर विधवा पेंशन के मामले लटकने की शिकायतें मिलती हैं। इसलिए सदन इस बात से सहमत है कि विधवा पेंशन के मामलों के लिए नीति बनाने की जरूरत है। सदन इस बात पर भी सहमत है कि विधवा पेंशन के मामले ग्राम पंचायतों की सभाओं में न ले जाकर सीधा पंचायत की बैठकों में ले जाए जाएं ताकि प्रदेश की हजारों जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन के लिए परेशानी पेश न आए। चर्चा में सदस्य होशियार सिंह, कमलेश कुमारी, विनोद कुमार, सुखराम चौधरी आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed