फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will recruit 200 regular doctor

स्वास्थ्य विभाग में होगी 200 डॉक्टरों की नियमित भर्ती

Sat, 21 Apr 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 21 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will recruit 200 regular doctor

स्वास्थ्य महकमे में 200 डॉक्टरों की नियमित भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने कमीशन के माध्यम से डॉक्टरों के रिक्त पद भरने का फैसला लिया है। कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से रेगुलर स्केल दिया जाएगा। अभी प्रदेश में वाक इन इंटरव्यू के तहत डॉक्टरों की अनुबंध आधार पर भर्ती की जा रही है। इसमें ज्यादातर डॉक्टर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


चयनित डॉक्टरों को अनुबंध आधार पर 20 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। कई डाक्टर निजी अस्पतालों में इससे ज्यादा वेतन पा रहे हैं, जबकि कइयों ने क्लीनिक खोलकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

262 डॉक्टरों ने दिया वॉक इन इंटरव्यू

himachal govt will recruit 200 regular doctor
कई डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में तैनात होने के बाद भी महीने और साल बाद नौकरी छोड़ रहे हैं। अनुबंध पर वेतन कम होने के कारण डाक्टर सेवाएं देने को तैयार नहीं हैं। 

इसके चलते सरकार ने रेगुलर भर्ती करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने इस मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा कर ली है। उन्होंने इस पर सहमति जताई है। अब विभाग की ओर से रेगुलर भर्ती करने की तैयारियां चल रही हैं।  

स्वास्थ्य विभाग में सप्ताह में एक बार डॉक्टरों के इंटरव्यू होते हैं। हाल ही में 262 डॉक्टरों ने इंटरव्यू दिया है। इनमें से जो डॉक्टर बेहतर होगा, उन्हें जिलों की अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देने के लिए भेज दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में 200 डॉक्टरों की रेगुलर भर्ती होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा हो गई है। विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। - विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed