फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt will provide free maths and science coaching to class IX-X students

हिमाचल: नौवीं-दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान की निशुल्क कोचिंग देगी सरकार

Sun, 09 Apr 2023 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Apr 2023 11:27 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने कोचिंग देने का काम अवंती फैलो ट्रस्ट को सौंपा है। 19 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग लेने का मौका मिलेगा। 8 मई से कोचिंग शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Himachal Govt will provide free maths and science coaching to class IX-X students
विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने कोचिंग देने का काम अवंती फैलो ट्रस्ट को सौंपा है। 19 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


8 मई से कोचिंग शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। स्कूलों में शिक्षकों की मौजदूगी के बीच गूगल फार्म के माध्यम से 19 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिन स्कूलों में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के अनुपात में कंप्यूटर सिस्टम कम होंगे, वहां विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार ने निशुल्क कोचिंग दिलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए अवंती फैलो के साथ करार किया है। कोचिंग के अलावा अवंती फैलो विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी करेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।

रोजाना डेढ़ घंटे की होगी क्लास, सुविधा अनुसार समय चुन सकेंगे विद्यार्थी
निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए चयनित होने वाले विद्यार्थियों की रोजाना डेढ़ घंटे की क्लास लगेगी। एक दिन में सुबह और शाम के समय चार से पांच सेशन होंगे। विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार समय चुन सकेंगे।


इस लिंक पर करवाना होगा पंजीकरण
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को https:bit.ly/3lQ93aU लिंक पर पंजीकरण करवाना होगा। ऑनलाइन परीक्षा दो घंटे की होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का 24 से 28 अप्रैल तक ऑनलाइन वायवा होगा। इसे पास करने वाले चयनित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed