हैंडपंप लगाएं, हिमाचल सरकार उठाएगी इतने फीसदी खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप लगाओ, इनका 25 फीसदी खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट में घोषित 30 नई योजनाओं में से यह स्कीम एक है। इसका नाम ‘हिमाचल प्रदेश में व्यक्तिगत/संयुक्त हैंडपंप लगवाने को उपदान योजना’ रखा गया है। इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति या संयुक्त लाभार्थी ले सकते हैं। इ
सके लिए संबंधित आईपीएच डिविजन के अधिशासी अभियंता के पास आवेदन करना होगा। आवेदन का प्रारूप आईपीएच विभाग की वेबसाइट पर साझा किया गया है। आवेदन के बाद हैंडपंप लगाने के लिए आईपीएच विभाग का हाइड्रोलॉजिस्ट साइट विजिट करेगा। इसके बाद इसका विभाग ही एस्टीमेट बनाएगा।
कुल संभावित लागत का 75 फीसदी खर्च लाभार्थी या लाभार्थियों को देना होगा। बाकी 25 प्रतिशत खर्च खुद विभाग की ओर से उठाया जाएगा। उन क्षेत्रों का प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें पेयजल का काफी संकट है।
जहां पानी सेचुरेशन स्तर तक पहुंचा हुआ है, वहां हैंडपंप नहीं लगेंगे। जिन आबादियों को दो साल पहले ही सड़कें मिली हैं, उन्हें भी प्राथमिकता ही दी जाएगी। जहां अनलाइड ड्रेंस, लैटरिन पिट्स और बड़े पेड़ों के निकट हैंडपंप नहीं लगेंगे। न ही ये सेप्टिक टैंक, बिजली की लाइनों से नीचे नहीं लगेंगे।
यह भी देखना होगा कि उस क्षेत्र में बाढ़ आने की आशंका न हो। भूमि सभी विवादों से रहित होनी चाहिए। अगर इसे संयुक्त खातेदार हों तो अन्य स्टेक होल्डरों के भी एफिडेविट पर एनओसी लेने होंगे।