फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will now buy only new electric buses, vehicles

पर्यावरण संरक्षण: हिमाचल में डीजल और पेट्रोल की खपत कम होगी, नई इलेक्ट्रिक बसें, वाहन खरीदेगी सरकार

Thu, 15 Dec 2022 01:10 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

प्रदेश सरकार अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और वाहन ही खरीदेगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार राज्य में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करेगी और पर्यावरण बचाएगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब केवल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद ही करेगा। 

विज्ञापन
Himachal govt will now buy only new electric buses, vehicles
इलेक्ट्रिक बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और वाहन ही खरीदेगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार राज्य में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करेगी और पर्यावरण बचाएगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब केवल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद ही करेगा। बुधवार को इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवहन विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।  पूर्व सरकार के समय में भी निगम के लिए इलेक्ट्रिक बसें की खरीद शुरू की गई थी। शुरुआत में राज्य में एक जिलेे को ऐसे विकसित किया जाएगा, जहां सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे।

विज्ञापन


अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। अधिकारी बताते हैं कि निगम वर्तमान में 1300 करोड़ के घाटे तले दबा है, जो बढ़ता जा रहा है। दलील दी जाती है कि निगम की बसों में रियायती पास वाले यात्रियों के सफर करने से एचआरटीसी की माली हालत कमजोर होती जा रही है। नई सरकार निगम और सरकार के डीजल और पेट्रोल पर खर्च होने वाली राशि की बचत करना चाहती है। इसके साथ ही प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करके पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान को भी कम करने का मन बना चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed