फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will market products made by self help group

स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की मार्केटिंग करेगी सरकार: जयराम ठाकुर

Thu, 27 Sep 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Sep 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will market products made by self help group

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार की जानी वाले उत्पादों की मार्केट करेगा। प्रदेश सरकार इसको लेकर पर्यटन विकास निगम, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कला भाषा एवं संस्कृति विभागों के साथ मिलकर उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए परोक्ष बाजार सुविधा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन


ऐसे काउंटरों के लिए 26 परिसंपत्तियों को चिन्हित किया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को दिल्ली में डोरमेंट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने के लिए पर्यटन विकास निगम मंदिर सर्किट के तहत देवभूमि दर्शन पैकेज लाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विकास निगम की ओर से शिमला के आशियाना में आयोजित कार्यक्रम में दी। 

विज्ञापन

himachal govt will market products made by self help group

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के होटलों में अब हिमाचली भोजन भी परोसा जाएगा। पहले चरण में यह व्यवस्था होली डे होम, पाइन बुड बड़ोग, धौलाधार धर्मशाला, द चायल पैलेस, द आशियाना, द कुंजुम, मनाली में होगी। इसके बाद अन्य होटलों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के दौरान राज्य में 1.96 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें से 4.70 लाख विदेशी और 1.91 करोड़ देशी सैलानी थे। राज्य में पर्यटकों की आमद पिछले वर्ष की तुलना में 6 से 7 प्रतिशत अधिक रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 2907 पंजीकृत होटल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वेलनेस पर्यटन प्रदान करने के लिए सरकार क्यारीघाट एमनालसू मनाली, जंजैहली, मंडी में निगम की परिसंपत्तियों को वेलनेस पर्यटन गंतव्यों के रूप में विकसित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed