फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will make hostels for students in tribal areas

एसटी आबादी वाले क्षेत्रों में छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल

Sat, 29 Dec 2018 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will make hostels for students in tribal areas

प्रदेश के अनुसूचित जनजाति आबादी वाले क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों से एक हफ्ते के भीतर इस संबंध में प्रस्ताव देने को कहा है। नवंबर महीने में हिमाचल के दौरे पर आए केंद्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह भाभोर ने हॉस्टल निर्माण करने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में निदेशालय ने काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि जिन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। वहां हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। निदेशक ने कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों से पूछा है कि जिन संस्थानों में हॉस्टल के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो तथा भूमि विवाद रहित हो तो इनका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।
विज्ञापन


चयनित भूमि की नवीनतम जमाबंदी तथा ततीमा की प्रति भी प्रस्ताव के साथ भेजी जाए। बता दें कि हिमाचल दौरे के दौरान केंद्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह भाभोर ने कहा था कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed