फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will give interest on gratuity to former DGP

फोन टैपिंग मामला : इस पूर्व डीजीपी को ग्रेच्युटी पर ब्याज भी देगी सरकार

Fri, 14 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will give interest on gratuity to former DGP

पूर्व डीजीपी रहे आईडी भंडारी को करीब दो महीने पहले ग्रेच्युटी जारी करने वाली राज्य सरकार अब उस पर ब्याज भी देगी। फोन टैपिंग मामले में आईडी भंडारी की सेवानिवृत्ति के बाद पिछली सरकार ने उनकी ग्रेच्युटी रोक दी थी।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने उन्हें ग्रेच्युटी तो दे दी, मगर अब इस पर ब्याज भी देगी। पिछली सरकार ने सत्ता में आते ही तत्कालीन डीजीपी रहे आईडी भंडारी के खिलाफ फोन टैपिंग मामले में एक केस दर्ज किया।
विज्ञापन


सरकार बनते ही उन्हें थोड़े वक्त बाद डीजीपी पद से हटाकर डीजी होमगार्ड लगाया गया और जब 2014 में सेवानिवृत्ति हुई तो उनकी ग्रेच्युटी रोक दी गई। बाद में फोन टैपिंग मामले का चालान कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा चला तो भंडारी के खिलाफ  आरोप ही तय नहीं हो पाए, उन्हें कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया। ट्रायल कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार की ओर से सेशन कोर्ट में भी अपील की गई। वहां भी पिछले फै सले को सही ठहराया गया। 

himachal govt will give interest on gratuity to former DGP

आरोपमुक्त होने के बाद भंडारी ने जयराम सरकार के सत्ता में आने पर रोकी गई ग्रेच्युटी जारी करने का अनुरोध किया। दो महीने पहले ही भंडारी को ग्रेच्युटी के 10 लाख रुपये मिले हैं, लेकिन उन्हें ग्रेच्युटी रोके जाने की अवधि का ब्याज नहीं दिया गया है।

अब आईडी भंडारी ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखा है कि उन्हें ग्रेच्युटी पर ब्याज भी जारी किया जाए। पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने इसकी पुष्टि की कि ग्रेच्युटी मिलने के बाद ब्याज जारी करने को भी उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखा है।

भंडारी बोले कि कुछ अधिकारियों की साजिश पर उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया था। ग्रेच्युटी भ्रष्टाचार, रिकवरी आदि के मामलों में रोकी जाती है। उनकी ग्रेच्युटी रोकना भी गैर कानूनी थी। राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेच्युटी पर ब्याज देने मेें सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। इसे जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed